IND vs WI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला…

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के आखिरी और अहम मुकाबले में आज भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

बता दें, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने शुरुआती ओवर की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सौंपी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।

वहीं, वेस्टइंडीज ने अपने खिलाड़ियों में एक बदलाव किया है। ब्रेंडन किंग आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह अकील हुसैन को टीम में शामिल किया गया है। सलामी जोड़ी में भी बदलाव हुआ है। शाई होप के साथ रोस्टन चेज़ पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

बता दें, भारतीय टीम पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरी है। टीम में संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका में हैं। उनके साथ अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

वहीं वेस्टइंडीज की टीम में शाई होप कप्तान और विकेटकीपर की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके साथ रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ खेल रहे हैं।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दर्शकों का उत्साह चरम पर है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि सेमीफाइनल की राह इसी मैच से तय होगी।

Related Articles

Back to top button