यूपी के दो IPS अफसर बनने जा रहे हमसफर, 28 मार्च को होगी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी

Two IPS officers from Uttar Pradesh are going to become life partners; Anshika Verma and KK Bishnoi will get married on March 28. उत्तर प्रदेश कैडर के दो आईपीएस अफसर जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। संभल जिले के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई और बरेली में तैनात IPS अंशिका वर्मा की शादी 28 मार्च को तय हुई है। इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों अधिकारियों का विवाह राजस्थान के बाड़मेर में संपन्न होगा। वहीं शादी के बाद उनका रिसेप्शन जोधपुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिवार और करीबी लोगों के साथ प्रशासनिक और पुलिस महकमे के कई अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

दोनों अलग-अलग जिलों में तैनात

IPS केके बिश्नोई वर्तमान में उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एसपी के पद पर तैनात हैं। वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल बरेली जिले में एसपी साउथ (दक्षिणी) के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस सेवा में रहते हुए दोनों अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली और जिम्मेदारी निभाने के तरीके से पहचान बनाई है। अब दोनों अधिकारी निजी जीवन में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button