T20 World Cup 2026: फाइनल मुकाबले कुलदीप को मिलेगा मौका, वरुण चक्रवर्ती जाएंगे बाहर? प्रैक्टिस सेशन में दिखे बदलाव के संकेत

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से पहले भारत के प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Ahmedabad: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से पहले भारत के प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है, लेकिन दो खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती के लिए फॉर्म एक चुनौती बन गई है। जहां अभिषेक शर्मा टी20 में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती भी नंबर 1 गेंदबाज के रूप में पहचाने जाते हैं।**

कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?
भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में कुलदीप यादव को मौका दे सकती है। इस बात के संकेत प्रैक्टिस सत्र के दौरान मिले, जब कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को गेंदबाजी करते हुए कड़ी मेहनत की। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण चक्रवर्ती सामान्यतः सबसे पहले गेंदबाजी करने आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और बैकग्राउंड में बैठते हुए देखा गया। वहीं, कुलदीप यादव ने प्रैक्टिस में पूरा पसीना बहाया।

वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन
वरुण चक्रवर्ती सुपर-8 स्टेज से काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने चार मैचों में 16 ओवर डाले, जिसमें 11.62 की इकोनॉमी से 186 रन खर्च किए और सिर्फ चार विकेट ही हासिल किए। उनका औसत 46.5 का रहा। 6 या उससे ज्यादा ओवर डालने वाले स्पिनरों में वरुण की इकोनॉमी सबसे खराब रही है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए, जो टी20 विश्व कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल था।

फाइनल में बदलाव करना होगा जोखिम भरा
कुलदीप यादव को इस टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेलने का मौका मिला है, जो पाकिस्तान के खिलाफ था। उस मैच में उन्होंने स्पिन फ्रेंडली पिच पर तीन ओवर डाले थे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने सभी मैच खेले हैं। कुलदीप यादव के पास मैच प्रैक्टिस की कमी है, जिससे फाइनल में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना जोखिम भरा हो सकता है। कुलदीप यादव पिछले टी20 विश्व कप में विजेता टीम का हिस्सा थे और उन्होंने फाइनल भी खेला था।

Related Articles

Back to top button