
पाकिस्तान के सबसे मशहूर यूट्यूबर और व्लॉगर रजब बट्ट अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन इस बार वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रजब ने अपनी पत्नी ईमान से अलग होने का आधिकारिक ऐलान किया, जिसे सुनकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान रह गए।
रजब बट्ट ने बताया कि अब इस शादी को आगे बढ़ाना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के रिश्ते पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शादी में सम्मान की भारी कमी थी। रजब ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसने उनकी मां को अपमानित किया और उनके ससुराल वालों ने उनके पिता की हैसियत पर सवाल उठाए।

इसके अलावा रजब ने यह भी बताया कि डेढ़ साल के वैवाहिक जीवन में उनकी पत्नी सिर्फ डेढ़ महीने उनके साथ रही, जबकि बाकी समय वह अपने मायके में ही रही। उन्होंने इस रिश्ते को और मौका देने से इंकार कर दिया और तलाक को अपने लिए सबसे सही निर्णय बताया।
रजब बट्ट ने अपने बेटे किवान को लेकर भी भावुक बातें की। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उनके पास है, वह उनके बेटे का ही है और उन्हें अपने बच्चे से मिलने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। हालांकि, बेटे की परवरिश कौन करेगा, इसका फैसला उन्होंने भविष्य पर छोड़ दिया।

इस विवाद के बीच रजब की पत्नी के भाई ने उन पर आरोप लगाए कि जब उनकी पत्नी ईमान प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने उन्हें चीट किया। रजब ने इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सब उनके पास्ट से जुड़ा हुआ था, जब वह यूके में थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका एक अफेयर था और इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी से माफी भी मांगी थी। लेकिन रजब ने कहा कि अब इस मामले को बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है।









