रैपर बादशाह के गाने “टटीरी” को लेकर यूपी में विरोध,अपर्णा यादव ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ : रैपर बादशाह के गाने “टटीरी” को लेकर उत्तर प्रदेश में विवाद खड़ा हो गया है। गाने में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा और आपत्तिजनक दृश्य दिखाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस गाने पर आपत्ति जताते हुए अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बादशाह के स्टेज शो पर रोक लगाने की मांग की है।

महिला आयोग ने गाने में महिलाओं की गरिमा का अपमान होने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा, गाने में स्कूल के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर भी विरोध किया जा रहा है। इस विवाद ने समाज के विभिन्न वर्गों में हलचल मचा दी है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सवाल खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button