“RSS के असली इरादे को समझें”, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना…

खड़गे ने RSS की 100 साल पुरानी मौजूदगी पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि संगठन ने देश के लिए कोई ठोस योगदान नहीं दिया है। उन्होंने कहा, "RSS 100 साल से अस्तित्व में है, लेकिन वह देश के लिए 10 ठोस योगदान नहीं बता सकते।"

Karnataka: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह देश की सबसे भ्रष्ट संस्था है। उन्होंने पूछा कि जब RSS एक “सामाजिक संगठन” होने का दावा करता है, तो यह अनरजिस्टर्ड क्यों है? साथ ही, खड़गे ने यह भी चुनौती दी कि RSS का उद्देश्य क्या है, खासकर जब वह “राष्ट्र-निर्माण” के लिए काम करने का दावा करता है, फिर भी राजनीति में क्यों शामिल है।

वहीं, प्रियांक खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और NDA सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे RSS के “असली इरादे को नहीं समझ रहे हैं”। उन्होंने सवाल उठाया, “भारत सरकार को छोड़कर, हर कोई RSS पर रोक लगा रहा है और असली इरादे को समझ रहा है। RSS, जो दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है, अनरजिस्टर्ड क्यों है? और इसके पैसे कहां से आते हैं?”

वहीं, खड़गे ने RSS की 100 साल पुरानी मौजूदगी पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि संगठन ने देश के लिए कोई ठोस योगदान नहीं दिया है। उन्होंने कहा, “RSS 100 साल से अस्तित्व में है, लेकिन वह देश के लिए 10 ठोस योगदान नहीं बता सकते।”

दूसरी ओर, RSS के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबोले ने रविवार को यह स्पष्ट किया कि हिंदुत्व सिर्फ एक लाइफस्टाइल नहीं है, बल्कि एक सोच है। उन्होंने कहा कि RSS ने पिछले साल समाज के विकास के लिए पाँच प्रमुख मुद्दे उठाए थे, जिसमें सामाजिक मेलजोल, परिवार का जागरूकता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य शामिल थे।

होसबोले ने यह भी कहा कि RSS अपने कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य संस्थाओं और लोगों को भी देशभक्त मानता है, जो देश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

RSS और प्रियांक खड़गे के बीच यह तकरार आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल को और गर्म कर सकती है।

Related Articles

Back to top button