सोना-चांदी में भारी गिरावट से हिला बाजार, एक्सपर्ट ने दी और गिरावट की चेतावनी…

सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। एमसीएक्स (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट के चलते लोअर सर्किट लग गया। सोने की कीमत करीब ₹11,000 तक टूट गई, जबकि चांदी ₹34,000 तक लुढ़क गई।

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। एमसीएक्स (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट के चलते लोअर सर्किट लग गया। सोने की कीमत करीब ₹11,000 तक टूट गई, जबकि चांदी ₹34,000 तक लुढ़क गई।

दिनभर बाजार पर दबाव बना रहा और निवेशकों में घबराहट का माहौल देखने को मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट अचानक नहीं बल्कि तकनीकी स्तर टूटने के कारण आई है।

बता दें, कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने इस स्थिति को “ब्लड बाथ” करार देते हुए कहा कि गिरावट की शुरुआत तब हुई जब सोना ₹1,47,000 के अहम सपोर्ट लेवल के नीचे चला गया। इस स्तर के टूटते ही बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिससे कीमतों में तेजी से गिरावट आई।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है और आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को सावधानी बरतने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

सोना और चांदी में आई इस बड़ी गिरावट का असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी देखा जा रहा है। वहीं, ट्रेडर्स और निवेशक अब अगले ट्रेंड का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button