Indian Open Golf 2026: 26 मार्च से गुरुग्राम में होगा धमाकेदार आगाज़, दुनिया के टॉप खिलाड़ी होंगे शामिल

टॉप-100 खिलाड़ियों में केसी जार्विस, एल्विस स्माइली, डेविड पुइग और थ्रिस्टन लॉरेंस जैसे नाम शामिल हैं।

इंडियन ओपन गोल्फ 2026 का आयोजन 26 से 29 मार्च के बीच गुरुग्राम स्थित DLF गोल्फ एंड कंट्री क्लब में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया के टॉप खिलाड़ियों की मजबूत पहचान देखने को मिलेगी। इस बार कुल 13 खिलाड़ी वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप-150 में शामिल हैं, जिससे यह टूर्नामेंट DP वर्ल्ड टूर कैलेंडर का एक बड़ा और अहम इवेंट बन गया है।

टूर्नामेंट में अमेरिका के स्टार गोल्फर अक्षय भाटिया, जो हाल ही में PGA टूर के बड़े इवेंट अर्नोल्ड पामर इनविटेशनल के विजेता रहे हैं, मुख्य आकर्षण होंगे। उनके साथ इटली के मेजर विजेता फ्रांसेस्को मोलिनारी भी हिस्सा लेंगे। टॉप-100 खिलाड़ियों में केसी जार्विस, एल्विस स्माइली, डेविड पुइग और थ्रिस्टन लॉरेंस जैसे नाम शामिल हैं।

इस बार टूर्नामेंट की प्राइज मनी भी रिकॉर्ड 2.55 मिलियन डॉलर रखी गई है, जिससे खिलाड़ियों के बीच मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। डिफेंडिंग चैंपियन यूजेनियो चकारा समेत कई खिलाड़ी 101-150 रैंकिंग के बीच से भी हिस्सा लेंगे।

भारतीय चुनौती की बात करें तो शुभंकर शर्मा, युवराज संधू, मनु गंडास, ओम प्रकाश चौहान और वीर अहलावत जैसे खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं युवा प्रतिभाएं कार्तिक सिंह और शुभम जगलान भी स्पॉन्सर इनविटेशन के जरिए मैदान में उतरेंगे।

टूर्नामेंट में कई अनुभवी और विजेता खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे मुकाबला मुश्किल कड़ा रहने वाला है। रेस टू दुबई रैंकिंग में बदलाव के बाद खिलाड़ियों के लिए पॉइंट्स और टूर कार्ड हासिल करना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

ऐसे में इंडियन ओपन 2026 में दर्शकों को हाई-लेवल गोल्फ और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button