
राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें दिल्ली विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की चेतावनी भी दी गई है।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा। साइबर टीम भी इस मामले में सक्रिय हो गई है।









