फूलन देवी की बहन रुक्मणी निषाद सपा में शामिल, अखिलेश बोले पार्टी और मजबूत हुई

समाजवादी पार्टी को एक बार फिर राजनीतिक मजबूती मिली है। दिवंगत फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी निषाद रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गईं।

समाजवादी पार्टी को एक बार फिर राजनीतिक मजबूती मिली है। दिवंगत फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी निषाद रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गईं। उनके साथ ही वरिष्ठ नेता रमाकांत यादव ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

पार्टी में शामिल होने के बाद रुक्मणी निषाद ने कहा कि उन्हें घर लौटने जैसा महसूस हो रहा है। वहीं रमाकांत यादव ने भी इसे अपनी घर वापसी बताया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत हुई है और जनता के समर्थन से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जीत दर्ज करेगी।

इस दौरान अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी, ताकि समाज के हर वर्ग को उसका हक मिल सके और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button