“पहचान ही नहीं पाई…” नीता अंबानी ने की रोहित शर्मा के फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ, IPL से पहले MI कैंप में खास मुलाकात

2023 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद रोहित अब 2027 में खिताब जीतने के इरादे से तैयारी कर रहे हैं। वह अगले महीने 39 साल के हो जाएंगे

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस (MI) कैंप में खास माहौल देखने को मिला, जब टीम की मालिक नीता अंबानी खिलाड़ियों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान वे स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MI के आधिकारिक वीडियो में नीता अंबानी, रोहित से कहती नजर आईं—“ओह माय गॉड, रोहित! मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई, तुम बिल्कुल एक यंग बॉय लग रहे हो।” इस पर रोहित मुस्कुराते नजर आए।

पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। उनके शरीर पहले से ज्यादा फिट और लीन नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने 2027 ICC वर्ल्ड कप के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है।

2023 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद रोहित अब 2027 में खिताब जीतने के इरादे से तैयारी कर रहे हैं। वह अगले महीने 39 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर यह साफ है कि वह अभी भी लंबे रेस के खिलाड़ी हैं।

रोहित ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 200 से ज्यादा रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भी वे अहम पारी खेली थी।

हालांकि IPL में रोहित का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन हालिया सीजन में उनकी निरंतरता सवालों के घेरे में रही है।

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही है। ऐसे में सभी की नजरें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी कि वह इस बार बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Related Articles

Back to top button