
उत्तर प्रदेश में जिस वक्त बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की निधन हुआ था…यूपी के सियासी गलियारों में उस वक्त काफी ज्यादा हलचल मच गई थी…..अब मुख्तार अंसारी की मौत के दो साल पूरे होने पर उनके बेटे ने भावुक पोस्ट करते हुए उनकी यादों को फिर से जिंदा कर दिया है….बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बेहद भावुक बात अपने पिता के लिए लिखी…. जिसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी को ‘शहीद’ बताते हुए कुरान की सूरह अल-बकरा (आयत 154) कहा हवाला दिया और कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, उन्हें मुर्दा न कहो…..
अपने पिता को याद करते हुए हुए अब्बास ने लिखा- “जब कहीं इंसाफ की बात होती है आप याद आते हैं अब्बा.
विधायक अब्बास अंसारी ने उनकी कमी का एहसास करते हुए लिखा – आज अब्बा को हमसे बिछड़े पूरे दो साल हो गये…
ऐसा लगता है जैसे आज भी वो हमारे साथ हैं क्यूंकि क़ुरान ए पाक की “Surah Al Baqrah (आयत 154) में कहा गया है की शहीद मरते नहीं बल्कि उन्हें मुर्दा ना कहो”….
अब अब्बास अंसारी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है…..









