मेरठ: पत्नी से परेशान BJP नेता के बेटे ने खाया जहर, मौत से पहले बनाया वीडियो, पिता को आया हार्ट अटैक

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पटेलपुरी कॉलोनी में BJP नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रवल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, प्रवल अपनी पत्नी से काफी परेशान था। उसने पत्नी पर दहेज मांगने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर पुलिस की ओर से काउंसलिंग भी कराई गई थी। आरोप है कि इसी काउंसलिंग के दौरान प्रवल को पुलिस ने धमकाया था।

मौत से पहले प्रवल ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी परेशानी और पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर कई बातें कहीं। वीडियो में प्रवल ने आरोप लगाया कि पुलिस काउंसलिंग के दौरान उसे धमकाया गया था। उसका कहना था कि पत्नी पुलिस के सामने ही उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। प्रवल ने अपने वीडियो में पत्नी और ससुरालीजनों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों के मुताबिक, लगातार चल रहे विवाद और उत्पीड़न से परेशान होकर प्रवल ने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना का सबसे बड़ा असर उसके पिता राजीव गुप्ता पर पड़ा, जो बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष हैं। बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने के चलते राजीव गुप्ता को हार्ट अटैक आ गया। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button