
औरैया- उत्तर प्रदेश के औरैया में बुजुर्ग की ऐसी हालत हो गई है…कि जिसने भी इस खबर के बारे में सुना वो चौंक उठा…क्योंकि अकेलेपन से 65 साल का बुजुर्ग टूट गया….
जीते जी ही तेरहवीं करने का फैसला कर लिया….जानकारी के लिए बता दें कि राकेश यादव ने तेरहवीं भोज का ऐलान…करीब 1900 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे….
जानकारी के लिए बता दें कि 2 भाइयों की मौत हो चुकी है और इसलिए कोई सहारा नहीं है…कहा ये भी जा रहा है कि राकेश के भाइयों की भी शादी नहीं हुई थी…शादी भी नहीं हुई तो जीवन में अकेलापन गहरा गया….लक्ष्मणपुर में आज तेरहवीं के रूप में भंडारा किया जा रहा है…









