Lucknow Metro: मेट्रो ने IPL 2026 प्रेमियों के लिए दी बड़ी खुशखबरी, अब करिए देर रात 12:30 बजे तक सफर

बता दें कि राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों के दौरान मेट्रो सेवा देर रात 12:30 बजे तक चलाई जाएगी।

Lucknow Metro: आईपीएल 2026 के शुरू होने के साथ ही लखनऊ मेट्रो ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों के दौरान मेट्रो सेवा देर रात 12:30 बजे तक चलाई जाएगी। इसके साथ ही स्टेडियम तक स्पेशल फ़ीडर बसें भी उपलब्ध होंगी।

लखनऊ मेट्रो आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की आधिकारिक कनेक्टिविटी पार्टनर के रूप में जुड़ी है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होते हैं और देर रात तक चल सकते हैं, इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

देर रात तक स्टेडियम तक फ़ीडर बस सेवा

मैच के दौरान इकाना स्टेडियम तक स्पेशल फ़ीडर बसें इंदिरा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर से हर 15 मिनट में चलेंगी। इस सुविधा से दर्शक ट्रैफिक जाम से बचकर आसानी से स्टेडियम और अपने घर तक सुरक्षित पहुंच पाएंगे।

इस फैसले से आईपीएल प्रेमियों को न केवल स्टेडियम तक आसान पहुँच मिलेगी, बल्कि देर रात भी सुरक्षित घर लौटने की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button