
बहराइच के नानपारा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पूर्व पत्नी को बाइक में फंसा कर खींच लिया। हाल ही में पति-पत्नी का तलाक हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटित हुई। बाइक से खींचने के दौरान पति भी गिर पड़ा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी पति पर FIR दर्ज कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी पति और उसके पिता रफीक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। यह घटना गुरगुट्टा चौकी क्षेत्र की है, जिसने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है।









