उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल दरों में बढ़ोतरी, यात्रियों पर होगा भारी असर

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू किए गए नए टोल रेट्स ने यात्रियों के बजट पर असर डाला है। अब उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर चार एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों पर पड़ेगा। सभी वाहन श्रेणियों में टोल रेट्स में वृद्धि की गई है, जिसमें हल्के वाहनों से लेकर भारी कमर्शियल वाहनों तक शामिल हैं।

यहां जानिए टोल दरों में वृद्धि

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए टोल में वृद्धि की गई है। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 5 रुपये, जबकि कार, जीप और वैन के लिए 10 रुपये अधिक टोल देना होगा। भारी वाहनों पर 85 रुपये की वृद्धि की गई है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें

वाहन का प्रकारवर्तमान टोल दर (₹)पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर335330
कार, जीप, वैन या एलएमवी675665
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस10651045
बस या ट्रक21502100
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी32903225
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन)42304145

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल रेट्स में कोई बढ़ोतरी नहीं

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों के लिए राहत दी गई है। यहां टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों के लिए टोल दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यात्री पहले की तरह 350 रुपये का पेमेंट करेंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें

वाहन का प्रकारवर्तमान टोल दर (₹)पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर350350
कार, जीप, वैन या एलएमवी700700
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस11051105
बस या ट्रक22402225
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी34303420
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन)44004385

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी राहत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह रूट पार करने के लिए अब भी 315 रुपये का भुगतान करना होगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें

वाहन का प्रकारवर्तमान टोल दर (₹)पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर315315
कार, जीप, वैन या एलएमवी635635
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस10001000
बस या ट्रक20252010
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी31003085
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन)39803965

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार चालकों के लिए टोल वृद्धि

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार के टोल टैक्स में 10 रुपये की वृद्धि की गई है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें

वाहन का प्रकारवर्तमान टोल दर (₹)पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर145140
कार, जीप, वैन या एलएमवी295285
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस440440
बस या ट्रक845840
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी13451335
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन)17551745

1 अप्रैल 2026 से उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख एक्सप्रेसवे पर यात्रा महंगी हो गई है, जिससे यात्रियों को अपने यात्रा बजट में बदलाव करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button