
अपराजिता के फूलों के कई तरीके फायदें है…खूबसूरत होने के साथ-साथ ये मां दुर्गा का प्रिय माना जाता है…बल्कि यह जीत का प्रतीक भी है। इसके नीले रंग के सुंदर फूलों को देखकर लगता है कि इसे उगाना मुश्किल है, लेकिन थोड़ी सी देखभाल से आप इसे आसानी से अपने घर में उगा सकते हैं। इसके साथ ही, अपराजिता के फूल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। पानी में उबालकर इसका सेवन हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है और शुगर और बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।
1. सही जगह का चयन करें
अपराजिता को अच्छी धूप पसंद है। इसे ऐसी जगह रखें जहां रोजाना 6-8 घंटे धूप आती हो। सुबह की धूप सबसे उपयुक्त होती है क्योंकि इससे पौधों की नमी सूख जाती है और फंगस का खतरा कम होता है। कम धूप में यह पौधा ठीक से नहीं बढ़ेगा और फूल भी कम आएंगे।
2. गमला और मिट्टी का चयन
अपराजिता एक बेल वाला पौधा है, इसलिए इसे उगाने के लिए गमला कम से कम 10-12 इंच गहरा और चौड़ा होना चाहिए। इसमें पानी निकलने के लिए नीचे छेद होने चाहिए। मिट्टी के मिश्रण में गार्डन की मिट्टी, कंपोस्ट और रेत या पर्लाइट मिलाना चाहिए, जिससे पानी ठीक से निकल सके और जड़ों को हवा मिल सके।
3. बीज से उगाने का तरीका
अपराजिता को बीज से उगाना बहुत आसान है। बीजों को 6-8 घंटे पानी में भिगोकर रखें। फिर इसे 1 इंच गहराई में मिट्टी में लगाएं और बीजों के बीच थोड़ी दूरी रखें। 2 हफ्ते में छोटे पौधे उगने लगेंगे। इस समय मिट्टी को हल्का गीला रखें।
4. पानी देने का तरीका
शुरुआत में मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें। पौधा बड़ा होने पर पानी तभी दें जब ऊपर की मिट्टी सूखी हो। हमेशा पानी जड़ों में ही डालें, पत्तों पर नहीं। गमले की ट्रे में पानी जमा न होने दें।
अपराजिता के फूलों को उगाना आसान है यदि आप इन साधारण उपायों का पालन करें। इसके अलावा, यह पौधा आपके घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है।









