UP WEATHER: यूपी के 50 जिलों में मौसम बदलेगा, 48-72 घंटों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

वहीं, पश्चिमी यूपी में बदलाव का असर ज्यादा रहेगा, जिससे इन क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।

UP WEATHER: उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में अगले 48 से 72 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आगरा, मेरठ, और गाजियाबाद समेत कई प्रमुख शहरों में मौसम अचानक बदलेगा, जबकि नोएडा, लखनऊ और कानपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गोरखपुर और आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिमी यूपी में बदलाव का असर ज्यादा रहेगा, जिससे इन क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि हापुड़ में हल्की बारिश और सहारनपुर में बूंदा-बांदी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है।

मौसम में यह बदलाव ताजे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button