BREAKING NEWS: यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी, फाइनल लिस्ट में 13.39 करोड़ 84 हजार नाम

CEO के अनुसार, राज्य में अब कुल 13.39 करोड़ 84 हजार मतदाता हैं, जिसमें करीब 84 लाख नए वोटर जुड़े हैं।

यूपी में मतदाता सूची से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है…बता दें कि यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है…इस मामले में लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की…इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है… उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह फाइनल लिस्ट प्रकाशित की गई है.

CEO के अनुसार, राज्य में अब कुल 13.39 करोड़ 84 हजार मतदाता हैं, जिसमें करीब 84 लाख नए वोटर जुड़े हैं। खास बात यह है कि यूपी में 6 करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं..

उन्होंने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है… CEO ने यह भी कहा कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं…EC की वेबसाइट पर नाम देख सकते हैं.

Related Articles

Back to top button