गाजियाबाद में सगा मामा बना हैवान, 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगा मामा अपनी 4 वर्षीय भांजी के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर देता है। यह सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के बीकानेर 80 फिट रोड का है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे बच्ची का शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृत बच्ची की पहचान रहनुमा (4 वर्ष), पुत्री रशीद, निवासी 60 फुटा रोड शमशाद गार्डन पसौंडा के रूप में हुई। बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी जमील, जो कि उसका सगा मामा है, अपनी भांजी को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया था।

बच्ची को आरोपी ने किराए के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे छोड़कर वह फरार हो गया। पुलिस ने POCSO एक्ट और हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button