भारत में लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro 5G, 6.9-इंच डिस्प्ले और 6,300mAh बैटरी के साथ, जानें क्या हैं कीमत?

Redmi ने भारत में अपना नया Redmi A7 Pro 5G लॉन्च किया है। 11,499 रुपये की कीमत में 6.9-इंच डिस्प्ले, 6,300mAh बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ मिलेगा।

रेडमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया है, जिससे यह यूज़र्स के लिए एक किफायती 5G विकल्प बन गया है। यह डिवाइस पहले ही कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है।

बता दें, Redmi A7 Pro 5G की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज जैसे कलर ऑप्शन में आता है। इसकी पहली सेल 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

वहीं, फोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है और कंपनी इसमें 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो इसमें 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Related Articles

Back to top button