अदिति राव हैदरी ने पति सिद्धार्थ के जन्मदिन पर दिल छूने वाली पोस्ट शेयर की

मनोरंजन डेस्क : अदिति राव हैदरी ने अपने पति सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट साझा की है। अदिति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीरों का कलेक्शन शेयर किया, जिसमें सिद्धार्थ के साथ उनके कैंडिड मोमेंट्स भी कैप्चर किए गए हैं। पोस्ट में अदिति ने लिखा, “उस लड़के को जन्मदिन मुबारक हो जो अपने हाथों में सूरज पकड़ता है और मुझ पर चमकाता है! तुम्हें, तुम्हारे सपनों को और हमें मेरे मैनिकॉर्न को और ताकत मिले।”

अदिति और सिद्धार्थ ने 2021 में डेटिंग शुरू की थी और बाद में 2024 में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी इस खूबसूरत पोस्ट से साफ झलकता है कि दोनों एक-दूसरे के लिए बेहद खास हैं।


अदिति राव हैदरी को आखिरी बार फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में देखा गया था, जिसमें विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में थे। वह अब प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ ‘वेलकम टू खोया महल’ में नजर आएंगी, जिसमें वह अभिनेता बरुण सोबती के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस सीरीज़ की घोषणा इस साल मार्च में की गई थी।

‘वेलकम टू खोया महल’ की कहानी एक शाही परिवार के टूटते हुए हेरिटेज और उनके पुराने हेरिटेज होटल ‘द खोया महल’ पर कब्ज़ा करने के संघर्ष को लेकर है। सीरीज़ की कहानी में कनिष्क और कनुप्रिया नामक सौतेले भाई-बहन की यात्रा दिखाई जाएगी, जो अपने परिवार के टूटते हुए साम्राज्य को बचाने के लिए एक अजीब सा प्लान बनाते हैं, लेकिन वे खुद नहीं जानते कि खोया महल में और भी रहस्यमयी प्लान छिपे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button