पैरों की ड्राइनेस से परेशान? जानिए कारण और आसान घरेलू उपाय जिससे मिल सकती है राहत

पैरों में ड्राइनेस यानी त्वचा का रूखा और फट जाना एक आम समस्या है, जो खासकर मौसम बदलने और नमी की कमी के कारण बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार पैरों की त्वचा में ऑयल ग्लैंड्स कम होने की वजह से यह हिस्सा जल्दी सूख जाता है, जिससे खुजली, दरारें और जलन जैसी परेशानी हो सकती है ।

पैरों में ड्राइनेस के मुख्य कारण

  • बार-बार गर्म पानी का इस्तेमाल
  • साबुन और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स
  • नमी की कमी और ठंडा मौसम
  • मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल न करना

पैरों की ड्राइनेस से बचने के आसान उपाय

रोजाना रात में पैरों को धोकर अच्छे से सुखाएं और मॉइश्चराइज़र लगाएं
नारियल तेल या बादाम तेल से हल्की मालिश करें
बहुत गर्म पानी से पैर धोने से बचें
हफ्ते में 1–2 बार स्क्रब करके डेड स्किन हटाएं
कॉटन मोजे पहनकर नमी को लॉक करें

घरेलू नुस्खे

  • एलोवेरा जेल लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है
  • शहद और तेल मिलाकर लगाने से ड्राईनेस कम होती है
  • गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों को भिगोना भी फायदेमंद है

पैरों की ड्राइनेस कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन लापरवाही करने पर यह फटी एड़ियों और दर्द का कारण बन सकती है। नियमित देखभाल और मॉइश्चराइजिंग से इस समस्या को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button