UP News: अवध बार एसोसिएशन का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, युवा अधिवक्ताओं को मिली पेशेवर सलाह…

लखनऊ में अवध बार एसोसिएशन ने नए अधिवक्ताओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। जस्टिस अब्दुल मोईन सहित वरिष्ठ न्यायधीशों और अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में मार्गदर्शन दिया।

Uttar-Pradesh: आज लखनऊ हाईकोर्ट की अवध बार एसोसिएशन ने नए अधिवक्ताओं के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम युवा वकीलों को वकालत के पेशे के बारे में जागरूक करने और बार की सदस्यता लेने के बाद उन्हें आवश्यक ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

बता दें, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस अब्दुल मोईन उपस्थित हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जस्टिस जसप्रीत सिंह, जस्टिस सुभाष विद्यार्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता एन के सेठ और सीनियर एडवोकेट गौरव मेहरोत्रा ने अपने विचार साझा किए। इन अतिथियों ने युवा अधिवक्ताओं को वकालत के दौरान आने वाली चुनौतियों और पेशे की बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही, वकालत में सफलता पाने के लिए आवश्यक गुण और कार्यशैली के बारे में टिप्स दिए।

अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जस्टिस अब्दुल मोईन ने कहा, “वकालत केवल पेशा नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। आपको न्याय की प्रक्रिया को समझना और सम्मान देना चाहिए।” वहीं, जस्टिस जसप्रीत सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवा वकीलों को अदालत में पेशेवर तरीके से व्यवहार करने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन अवध बार एसोसिएशन के महासचिव ललित तिवारी ने किया। उन्होंने नए वकीलों को इस पेशे में सफलता के मंत्र बताए और बार एसोसिएशन के महत्व को समझाया

Related Articles

Back to top button