UP News: ‘पर्ची आएगी और यहां पढ़ी जाएगी’, मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का करारा वार, CM को बताया ‘कूरियर-मैसेंजर’

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को बताया समय काटने का तरीका। सीएम को 'कूरियर-मैसेंजर' कहते हुए दिल्ली की पर्ची पर कसा तंज।

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज हुए योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने इस विस्तार को महज एक औपचारिकता करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “समय बिताने के लिए कुछ काम करना है”, इसलिए यह फेरबदल किया गया है।

‘दिल्ली की पर्ची और मुख्यमंत्री की भूमिका’
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अब सिर्फ ‘कूरियर-मैसेंजर’ बनकर रह गए हैं। उन्होंने दिल्ली की ओर इशारा करते हुए कहा, “उधर से पर्ची आएगी और यहां सिर्फ पढ़ी जाएगी।” अखिलेश का सीधा संकेत था कि मंत्रियों के नाम और फैसले दिल्ली दरबार से तय हो रहे हैं और लखनऊ में सिर्फ उन पर मुहर लगाई जा रही है।

फिल्म और लालच पर दी नसीहत
हाल ही में फिल्म देखने को लेकर चर्चा में आए राजनीतिक माहौल पर भी अखिलेश ने चुटकी ली। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “जनता पूछ रही है कि अब आप आगे बैठेंगे या पीछे?” इसके साथ ही सपा प्रमुख ने नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बुरा नहीं होता, बल्कि उसका लालच और लोभ बुरा होता है। उन्होंने सत्ता पक्ष को स्वार्थ छोड़कर परमार्थ के रास्ते पर चलने की सलाह दी।

अखिलेश ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि “अच्छाइयां हमेशा सौ बुराइयों पर जीत हासिल कर सकती हैं।” उन्होंने अंत में जोड़ा कि प्रायश्चित करने के लिए व्यक्ति के अंदर का प्रकाश जागृत होना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button