
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस महकमे से एक बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की खबर सामने आई है। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने के आरोप में दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में सिपाही सुनील कुमार शुक्ला और महिला सिपाही नीतू सिंह शामिल हैं।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 20, 2026
➡सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने पर सस्पेंड
➡उल्लंघन करने के आरोप में दो सिपाही निलंबित हुए
➡सुनील कुमार शुक्ला, महिला सिपाही नीतू सिंह सस्पेंड
➡सुनील ने वीडियो में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे
➡नीतू पर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी का आरोप@Uppolice @dgpup @UPGovt pic.twitter.com/Vg9MdLDPVB
वीडियो बनाकर लगाए थे गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक, सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पुलिस विभाग और अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। नियम के मुताबिक, बिना विभागीय माध्यम के इस तरह सरेआम सोशल मीडिया पर आरोप लगाना पुलिस नियमावली और सोशल मीडिया पॉलिसी का सीधा उल्लंघन है।
महिला सिपाही पर गलत टिप्पणी का आरोप
वहीं, दूसरी तरफ महिला सिपाही नीतू सिंह पर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमों के विपरीत जाकर गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों के कृत्य को घोर अनुशासनहीनता माना और दोनों को सस्पेंड कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले ही सभी कर्मियों के लिए सख्त सोशल मीडिया गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत ड्यूटी के दौरान या वर्दी में अनुशासन बिगाड़ने वाले पोस्ट करने पर पूरी तरह रोक है।









