
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ डोईवाला स्थित पैनेसिया अस्पताल (Panacea Hospital) के आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक एयर कंडीशनर (AC) फटने से भीषण आग लग गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में आईसीयू में भर्ती एक 55 वर्षीय महिला मरीज की झुलसने और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई।
बिग ब्रेकिंग | देहरादून
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 20, 2026
अस्पताल के ICU में आग, महिला मरीज की मौत
देहरादून के डोईवाला स्थित पैनेसिया अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ है। ICU में AC फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें भर्ती 55 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई।
हादसे में कुल 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक नवजात और… pic.twitter.com/ZY8RdW3MKo
हादसे में नवजात और पुलिसकर्मियों समेत 11 घायल
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस बचाव कार्य के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी आग की लपटों में आकर झुलस गए हैं।
कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किए गए मरीज
हादसे के बाद अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आईसीयू और अन्य वार्डों से मरीजों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे और प्रभावित छह मरीजों को तुरंत पास के कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक दो मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और अस्पताल में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।









