
वाराणसी। सोशल मीडिया पर इन दिनों व्यूज़ और फॉलोवर्स को लेकर युवाओं के बीच काफी चलन हो गया है। इंफ्लूएंसर बन बड़ी संख्या में युवा रील बनाकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रह रहे है। सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोवर्स का चक्कर दो छात्राओं पर उस समय भारी पड़ गया जब उनके बीच विवाद हुआ। दरअसल वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो इंफ्लूएंसर छात्राओं के बीच व्यूज़ और फॉलोवर्स को लेकर विवाद शुक्रवार को मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट इतना की विश्वविद्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

इंफ्लूएंसर छात्राओं के बीच जमकर चले लात घूंसे…
तस्वीरों में मारपीट कर रही युवतियां महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए.मास. कॉम की छात्राएं है, जो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी है। मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं के बीच अपने फॉलोवर्स और व्यूज़ को लेकर समय -समय पर जुबानी जंग चलती रहती है, लेकिन यही जुबानी जंग शुक्रवार को मारपीट में बदल गई। मारपीट इतना की दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। मारपीट के दौरान कई छात्र – छात्राओं को बीच बचाव करना पड़ा। वही इस बीच कई छात्र – छात्राओं ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब इन इंफ्लूएंसर छात्राओं के मारपीट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पुलिस के पहुंचने से पहले गायब हुई मारपीट करने वाली इंफ्लूएंसर छात्राएं…
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में इंफ्लूएंसर छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बन गया है। मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों इंफ्लूएंसर और उनके साथी मौके से गायब हो गए। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन उस समय मौके पर कोई नहीं मिला और ना ही किसी पक्ष की तरफ से किसी की शिकायत की गई है। यही मारपीट को लेकर किसी तरह की शिकायत छात्राओं या विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मिलती है, तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर के अंदर हुए मारपीट को पर जांच और नोटिस जारी करने की बात कही।









