लखनऊ के फैजुल्लागंज में भीषण गर्मी और अघोषित कटौती से गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, अधिकारियों पर फोन न उठाने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। आलम ये है की जिस समय लोगों का घरों में सोने का समय हो जाता है

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। आलम ये है की जिस समय लोगों का घरों में सोने का समय हो जाता है उस वक्त वे सड़क पर रात बिताने को मजबूर हो गए हैं। ऊपर से भीषण गर्मी और लू जीना दूभर कर दिया है। फैजुल्लागंज इलाके की श्यामविहार कॉलोनी में बिजली संकट से परेशान होकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिकारियों की लापरवाही से नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों का आरोप है कि घंटों तक बिजली गायब रहने के कारण घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है और छोटे बच्चे व बुजुर्ग इस उमस भरी गर्मी में तड़प रहे हैं। सबसे ज्यादा नाराजगी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर है। लोगों का कहना है कि जब वे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उपकेंद्र या अधिकारियों को कॉल करते हैं, तो कोई भी अधिकारी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझता।

सड़क पर कटी रात

बिजली न आने और विभाग की इस बेरुखी से तंग आकर आखिरकार श्यामविहार कॉलोनी के निवासियों का सब्र टूट गया और वे रात के समय ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। जनता की मांग है कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो।

Related Articles

Back to top button