पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट!

देश में आम जनता पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार...

देश में आम जनता पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दामों में किए गए इस नए बदलाव के बाद आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ और अधिक बढ़ गया है।

ताजा संशोधन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की गई है। वहीं दूसरी ओर, डीजल भी 2 रुपये 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

अब यह हैं नए रेट्स

इस नए इजाफे के बाद देश की राजधानी दिल्ली में ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच रहे हैं। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 102.12 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत बढ़कर अब 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो यहां पेट्रोल का दाम 101.89 रुपए/लीटर हो गया है, जबकि डीजल 95.36रुपए / लीटर हो गया है।

पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी

शहरपेट्रोल की नई कीमत (प्रति लीटर)कुल बढ़ोतरी
दिल्ली₹102.12+₹2.61
कोलकाता₹113.51+₹2.87
मुंबई₹111.21+₹2.72
लखनऊ₹101.89+₹2.60
चेन्नई₹107.77+₹2.46

डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी

शहरडीजल की नई कीमत (प्रति लीटर)कुल बढ़ोतरी
लखनऊ₹95.36+₹2.70
दिल्ली₹95.20+₹2.71
कोलकाता₹99.82+₹2.80
मुंबई₹97.83+₹2.81

10 दिनों में चौथी बार लगे महंगाई के झटके

आम जनता के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी पहली बार नही हुई है… महज पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया है। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के कारण न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से वाहन चलाने वालों का बजट बिगड़ा है, बल्कि ट्रांसपोर्टेशन पर भी गहरा असर पड़ेगा… इसकी वजह से आने वाले दिनों में रोजमर्रा की अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की आशंका भी गहरा गई है।

Related Articles

Back to top button