यूपी को नौतपा की गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और नौतपा की मार से लोग बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और नौतपा की मार से लोग बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि, प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से राज्य के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

आगामी 28 और 29 मई को प्रदेश में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button