पहले गई सीएम की कुर्सी अब पिनाराई विजयन की सम्पत्ति पर ED की नजर, एक साथ कई ठिकानों पर मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कथित धन शोधन मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर ...

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कथित धन शोधन मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर छापेमारी की। एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत राज्यभर में कुल 12 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। इन ठिकानों में राजधानी स्थित विजयन का किराए का घर भी शामिल रहा।

CMRL और एक्सालॉजिक सॉल्यूशन के लेनदेन की जांच

ईडी की जांच निजी कंपनी CMRL (कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड) और पिनाराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन के बीच हुए कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है। आरोप है कि वर्ष 2018 से 2019 के बीच CMRL ने एक्सालॉजिक सॉल्यूशन को करीब 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जबकि आईटी कंपनी की ओर से बदले में कोई सेवा नहीं दी गई।

एजेंसी इसी कथित भुगतान को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच रही है। इस मामले में ईडी ने वर्ष 2024 में पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था।

हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद कार्रवाई तेज

मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद ईडी ने बुधवार को अपनी कार्रवाई तेज करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की।

Related Articles

Back to top button