Trending

डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री? सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा, इस दिन लेंगे शपथ !

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य में बड़े नेतृत्व परिवर्तन (सत्ता परिवर्तन) की अंदरूनी तैयारियां तेज हो गई हैं। चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि वे आने वाले शुक्रवार की देर शाम या फिर शनिवार को दिन में मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।

कांग्रेस हाईकमान की ओर से कर्नाटक में इस बड़े बदलाव को लेकर दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक हलचल बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पद छोड़ने के लिए कह दिया गया है। पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने के लिए सिद्धारमैया को केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है, जहाँ उन्हें राज्यसभा भेजकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद से ही सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल या सत्ता-साझेदारी को लेकर अटकलें लगती रही हैं। अगर हाईकमान का यह फैसला धरातल पर उतरता है, तो इसे कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रही सत्ता-संतुलन की खींचतान पर एक अंतिम और बड़ा फैसला माना जाएगा। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा का इंतजार है, लेकिन बेंगलुरु के राजनीतिक खेमे में हलचल चरम पर पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button