बीटेक पास ‘अश्लील साधु’ गिरफ्तार,ऑनलाइन प्रवचन से फंसाता था युवतियां,नशा देकर किया दर्जनों से दुष्कर्म

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से आस्था को कलंकित करने वाला एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गोवर्धन के राधाकुंड इलाके में साधु का चोला ओढ़कर रह रहे एक हाई-प्रोफाइल और शातिर ढोंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को साधु बताकर ऑनलाइन प्रवचन देता था और उसकी आड़ में दर्जनों युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ा गया फर्जी साधु कोई अनपढ़ नहीं, बल्कि बीटेक पास मैकेनिकल इंजीनियर है।

ऑनलाइन प्रवचन से बनाता था शिष्या, फिर करता था अश्लील हरकतें
पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। मूल रूप से ओडिशा (Odisha) का रहने वाला अभिषेक मिश्रा पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर है, जो मथुरा के राधाकुंड में भेष बदलकर साधु के रूप में रह रहा था। अभिषेक ने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ऑनलाइन प्रवचन देना शुरू किया, जिसके जाल में फंसकर कई पढ़ी-लिखी और बीटेक इंजीनियर युवतियां उसकी शिष्या बन गईं।

जब ये युवतियां उससे मिलने आश्रम आती थीं, तो आरोपी उन्हें प्रसाद या किसी अन्य चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश या सुध-बुध खोने पर मजबूर कर देता था। इसके बाद वह उनके साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम देता था। शातिर आरोपी इन युवतियों से तंत्र-मंत्र और दीक्षा के नाम पर मोटी रकम भी वसूलता था।

एक युवती से रेप के प्रयास में चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोबाइल से खुले राज
इस पूरे काले साम्राज्य का पर्दाफाश तब हुआ जब आरोपी अभिषेक ने एक युवती के साथ जबरन बलात्कार (रेप) करने का प्रयास किया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इस मामले की शिकायत तुरंत पुलिस से कर दी। हरकत में आई मथुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक मिश्रा को राधाकुंड से धर दबोचा।

जब पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर उसकी जांच की, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। अभिषेक के फोन से कई युवक और युवतियों के बेहद अश्लील फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल वह संभवतः ब्लैकमेलिंग के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button