ओबरॉय अमरविलास में 41 हजार का डिनर कर बिल देख फरार हुए ‘रईस’, CCTV में कैद हुई करतूत

तीन पहले ही निकल गए, चौथे ने स्टाफ को बातों में उलझाकर कार से मारी भगदड़; पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लगाई तलाश

आगरा। ताजमहल के पास स्थित आलीशान होटल द ओबरॉय अमरविलास में एक ऐसा मामला सामने आया है जो रईसी और ठगी की सारी हदें पार कर गया। चार युवक शाही अंदाज में होटल पहुँचे और जमकर डिनर किया, लेकिन जब 41,477 रुपये का बिल सामने आया तो तीन तो पहले ही खिसक चुके थे और चौथा स्टाफ को झाँसा देकर फरार हो गया।

तीन पहले निकले, चौथे ने बातों में उलझाकर मारा पैंतरा

जानकारी के अनुसार, चारों युवकों ने होटल में बाकायदा टेबल लगाकर शाही डिनर का लुत्फ उठाया। बिल आने से पहले ही तीन युवक एक-एक कर होटल से बाहर निकल गए। चौथा युवक स्टाफ को भरोसा दिलाता रहा कि पेमेंट की प्रक्रिया चल रही है। मौका पाकर वह भी अपनी कार की तरफ बढ़ा और स्टाफ के कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वहाँ से रफूचक्कर हो गया।

होटल प्रबंधन ने पुलिस को सौंपी शिकायत

जब काफी देर तक न तो कोई लौटा और न ही बिल का भुगतान हुआ तो होटल प्रबंधन को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद मामले की शिकायत तत्काल स्थानीय पुलिस से की गई। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। होटल के CCTV फुटेज और युवकों की कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अब आगरा में इस घटना को लेकर चर्चा है कि ताजनगरी में रईसी का रौब दिखाने आए ये युवक बिल का आँकड़ा देखते ही अपना सारा शाही अंदाज भूल गए।

Related Articles

Back to top button