उन्नाव : साधु की हत्या मामलें मे बड़ा एक्शन, आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Unnao : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बाबा की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन ने गुरूवार को उस जगह पर बुलडोजर चला दिया है, जहां जहान साधु की हत्या हुई थी। बैठक और अहाते की बाउंड्री वॉल को गिरा दिया गया है। बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस ने वहां से सारे सबूत इकट्ठा कर लिए थे। यह जगह किसी सदस्य ने बनाई बताई जा रही है, जिसने इसे गैर-कानूनी तरीके से बनाया था और मामला भी संदिग्ध है।

बता दे कि पुलिस ने मंगलवार देर शाम मृतक के परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 46 साल के मिलन अर्कवंशी, जिन्हें मिलन बाबा के नाम से जाना जाता था, शहर के घूरे टोला मोहल्ले के रहने वाले थे। वे तपस्वी जीवन जी रहे थे और बोधेश्वर मंदिर में पूजा करते थे। मंगलवार दोपहर को वे बाईपास रोड के पास पुरबिया टोला इलाके में पहुंचे थे, जहां उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। अचानक झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मिलन बाबा को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर इसराइल, लल्ली, यामीन, शालू और शफीक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने लल्ली, यामीन और शफीक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

निर्माणाधीन मंदिर के पास अंतिम संस्कार किया गया

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मिलन बाबा का शव उनके आवास पर लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में निर्माणाधीन मंदिर के पास उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उस समाधि स्थल और परिसर के अंदर की बाउंड्री वॉल को गिरा दिया, जहां बाबा की हत्या हुई थी। पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई से पहले सभी सबूत इकट्ठा कर लिए थे। बताया जा रहा है कि यह जगह किसी सदस्य ने बनाई थी, जिसने इसे गैर-कानूनी तरीके से बनाया था और मामला भी संदिग्ध है।

Related Articles

Back to top button