
अयोध्या/लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में स्थापित दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के प्रकरण एवं इसको लेकर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष जांच दल (SIT) के गठन का औपचारिक अनुरोध किया है।
ट्रस्ट ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी उच्चस्तरीय जांच अति आवश्यक है, ताकि जनता का विश्वास बना रहे और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर तुरंत विराम लगाया जा सके।









