
गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे युवक ने घर में जबरन घुसकर दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में दोनों बहनें गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गाजियाबाद
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 16, 2026
➡गाजियाबाद के खोड़ा में 2 बहनों पर फायरिंग
➡घर में घुसकर युवक ने बरसाईं गोलियां
➡फायरिंग में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल
➡घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया
➡आरोपी की पहचान जॉनी के रूप में हुई
➡खुशी को 4 गोलियां,निधि के चेहरे पर गोली लगी
➡आरोपी जॉनी… pic.twitter.com/JNemsGDdRE
खुशी को लगीं 4 गोलियां, निधि के चेहरे को चीरती निकली बुलेट
पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने दोनों बहनों को जान से मारने की नीयत से उन पर कई राउंड फायरिंग की। घायलों की पहचान खुशी और निधि के रूप में हुई है। हमला कितना बेरहम था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने खुशी को निशाना बनाते हुए उस पर 4 गोलियां बरसाईं, जबकि दूसरी बहन निधि के चेहरे पर सीधे गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी ‘जॉनी’ के रूप में हुई पहचान, इलाके में दहशत
दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में हुई इस फायरिंग से पूरे खोड़ा क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद हमलावर की पहचान ‘जॉनी’ के रूप में की है। शुरुआती जांच में मामला किसी पुरानी रंजिश या एकतरफा विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस अभी स्पष्ट वजहों की जांच कर रही है।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित
गाजियाबाद पुलिस ने इस जघन्य वारदात को गंभीरता से लेते हुए आरोपी जॉनी की धरपकड़ के लिए तत्काल कई विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान पुख्ता हो चुकी है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।









