ICC ने अफगानिस्तान के कप्तान को जमकर लगाई फटकार, जाने क्या हुई थी गलती ?

भारत और अफगानिस्तान के बीच ODI सीरीज समाप्त हो गई है। बता दे कि भारत ने 3 ODI सीरीज में क्लीन स्वीप किया। हालांकि, उस सीरीज के खत्म होने के बाद ICC ने अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को कड़ी फटकार लगाई है। अफगान कप्तान को ICC ने 20 जून को चेन्नई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी ODI में उनकी गलती के लिए फटकार लगाई है। बड़ी बात यह है कि हशमतुल्लाह शाहिदी ने ऑफिशियल चेतावनी मिलने के बाद वह गलती की।

ICC ने हशमतुल्लाह शाहिदी को न सिर्फ़ फटकार लगाई, बल्कि उनके अकाउंट में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया। ICC ने शाहिदी को क्रिकेट कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत लेवल 1 का दोषी पाया और कहा कि उन्होंने जो अपराध किया वह आर्टिकल 2.10.10 का उल्लंघन था। ICC के अनुसार भारत के खिलाफ तीसरे ODI में ऑफिशियल वॉर्निंग दिए जाने के बावजूद अफगानिस्तान के कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी को बार-बार पिच पर दौड़ते देखा गया, जिससे पिच को नुकसान हो सकता था। पिछले 24 महीनों में शाहिदी का यह पहला नियम तोड़ना है।

हशमतुल्लाह शाहिदी को 2 वॉर्निंग मिलीं

हशमतुल्लाह शाहिदी को बैटिंग के दौरान दो बार पिच पर न दौड़ने के लिए ऑफिशियल वॉर्निंग दी गई, जिसके बाद ICC ने उन्हें फटकार लगाई और एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा। उन्हें पहली बार अफ़गानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में और फिर 40वें ओवर में वॉर्निंग दी गई, जब उन्होंने वही गलती दोहराई। कप्तान की इसी गलती का नतीजा यह हुआ कि अफ़गानिस्तान टीम को मैच में 5 रन की पेनल्टी झेलनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button