
पुणे: महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में लोनावला ग्रामीण पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस खौफनाक साजिश से जुड़े कई और चौंकाने वाले सबूत सामने आ रहे हैं वही रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी की दोपहिया गाड़ी जब्त कर ली, जिसका इस्तेमाल वह पुणे से किले तक पहुंचने के लिए कर रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने चेतन की हुडी और हेडफोन भी जब्त कर लिए हैं, जो उसने केतन की हत्या के समय पहने हुए थे और लोहागढ़ पहुंचे थे।
पुलिस जांच के बीच चेतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।
पुलिस ने बाइक जब्त की
बूता दे कि लोनावला ग्रामीण पुलिस ने रविवार को बताया कि जिस बाइक पर चेतन लोहागढ़ किले तक पहुंचा था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाइक के अलावा पुलिस ने घटना वाले दिन आरोपी द्वारा पहनी गई हुडी और हेडफोन भी बरामद कर लिए हैं। लोनावला पुलिस ने कन्फर्म किया है कि ज़ब्त किए गए टू-व्हीलर और घटना वाले दिन आरोपियों के पहने हुए कपड़ों की फोरेंसिक जांच की गई है।
क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुई थी दोस्ती
बता दे कि सिया गोयल और चेतन चौधरी, जिन पर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है, एक क्रिकेट मैच के दौरान मिले थे, जिसमें सिया गोयल का भाई शाहिल क्रिकेट खेल रहा था। इस मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। क्रिकेट मैच का वो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों का क्रिकेट के प्रति जुनून दिखता है। वीडियो में दोनों इंडियन क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहने एक साथ बैठे दिख रहे हैं। वे मैदान के किनारे खड़े होकर मैच का मज़ा ले रहे हैं और बीच-बीच में खिलाड़ियों के लिए ताली बजा रहे हैं।
सिया ने क्यों किया केतन का मर्डर
गौरतलब है कि चेतन और शिया ने मिलकर केतन को मारने की साज़िश रची और लोहागढ़ के किले से उसे मार डाला। अपना गुनाह छिपाने के लिए चेतन और सिया दोनों ने अपने WhatsApp और Instagram चैट डिलीट कर दिए। फिलहाल, सिया और चेतन पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ चल रही है।
सिया गोयल ने पुलिस को बताया कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने माना कि अग्रवाल को मारना अपने परिवार का सामना करने और नवंबर में शादी रद्द करने से ज़्यादा आसान था।
हालांकि, सिया गोयल और केतन अग्रवाल दोनों के परिवारों ने इस अफेयर की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे चेतन को जानते भी नहीं थे।









