“मेरा इस कांड से कोई वास्ता नहीं…” जिम्मेदारी के सवाल पर कैमरे के सामने क्यों झुंझलाए स्वामी गोविंद गिरी ?

अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और ‘भारत समाचार’ के रिपोर्टर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। रिपोर्टर के तल्ख और सीधे सवालों से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बुरी तरह झुंझला गए।

वीडियो में रिपोर्टर ने सीधे तौर पर जिम्मेदारी तय करते हुए सवाल किया, “आपने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? जिम्मेदारी तो आपकी भी बनती है, कोषाध्यक्ष तो आप ही थे। आप अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में पूरी तरह विफल रहे।”

‘इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता’

इस सीधे और कड़े सवाल पर स्वामी गोविंद गिरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “आप कुछ भी कह सकते हैं। मेरा इस कांड से कोई वास्ता नहीं है।” उन्होंने बेहद सख्त लहजे में अपनी बात को दोहराते हुए आगे कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता। मैं इस्तीफा बिल्कुल नहीं दूंगा।”

इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद ट्रस्ट के पद पर बने हुए इन कथावाचकों और संतों के रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग इसे मर्यादा और गरिमा के खिलाफ मान रहे हैं, जहां पैसे और पद के प्रभाव के आगे नैतिक जिम्मेदारी पूरी तरह दरकिनार होती दिख रही है।

Related Articles

Back to top button