हापुड़ के धौलाना में बड़ा हादसा, गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, एक की मौत

हापुड़ में एक दुखद हादसे में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे दो कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। हादसे में सबाज पुत्र हमीद निवासी गांव देहरा जिला हापुड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आग में एक और मजदूर गुलफाम पुत्र मुनफैद अली निवासी गांव गंगरोली, थाना दोघट, जिला बागपत की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक गुलफाम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आग लगने का कारण साफ नहीं, अभी तक शॉर्ट सर्किट होने का शक

बता दे कि फैक्ट्री में लगी भीषण आग का कारण अभी साफ नहीं है। अभी तक मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकता है, लेकिन पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें आग लगने के कारणों की पूरी जांच कर रही हैं। इस हादसे में फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान होने का भी शक है। पुलिस प्रशासन मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की

फील्ड ऑफिसर पिलखुवा ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को सुबह करीब 4:30 बजे थाना धौलाला को डायल 112 पर सूचना मिली कि UPSIDC के फेज-3 में सुपर स्टेक नाम की फैक्ट्री, जिसमें गद्दे और चादरें बनती हैं, में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई है। इस सूचना पर फायर ब्रिगेड और धौलाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 6 फायर टेंडर की मदद से आग बुझाई गई। इस राहत और बचाव अभियान के दौरान पता चला कि धौला के गांव देहरा का रहने वाला सबेज पुत्र हामिद घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा इस हादसे में गुलफाम पुत्र मुनफैद, निवासी गांव गंगरोली, थाना दोघट, जिला बागपत की मौत हो गई। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button