
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र से जीजा और साली के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। बता दे कि दोनों के गायब होने के नौ दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द दोनों की तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।
जीजा हृदयेश के साथ दवा लेने और बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी
जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय डॉली 1 जुलाई को अपने जीजा हृदयेश के साथ दवा लेने और बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
परिवार में बेचैनी और चिंता का माहौल
परिजनों का कहना है कि घटना के नौ दिन बीत जाने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार लगातार रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में बेचैनी और चिंता का माहौल है।









