जिम्बाब्वे दौरे के बीच बांग्लादेश को लगा झटका, तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर 4 हफ्ते के लिए बाहर, जाने क्या है कारण ?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर बड़ा झटका लगा है। बता दे कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चोट के कारण इस पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। मुस्तफिजुर के दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1 मसल टियर और दाहिने घुटने में मेनिस्कल डिजनरेशन हुआ है, जिसके कारण वह चार हफ्ते तक बाहर रहेंगे। उनकी जगह तस्कीन अहमद को टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ODI में मुस्तफिजुर ने 6 ओवर में 19 रन दिए थे। इस मैच में बांग्लादेश को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

चोट की वजह से मुस्तफिजुर रहमान न्यूजीलैंड सीरीज से भी बाहर

बता दे कि मुस्तफिजुर रहमान चोट की वजह से दूसरे ODI में नहीं खेल पाए और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम को मौका मिला। अब मुस्तफिजुर तीसरे और आखिरी ODI के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। जब मुस्तफिजुर इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से लौटे थे, तो अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले उनके घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से वह पहले दो ODI मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, तीसरे मैच में उन्होंने वापसी की और शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।

बांग्लादेश के फिजियो ने मुस्तफिजुर रहमान के बारे में क्या कहा है ?

बांग्लादेश टीम के फिजियो बैजेदुल इस्लाम खान ने कहा कि मुस्तफिजुर रहमान ने पहले ODI में गेंदबाजी करते समय अपने दाहिने पैर की मांसपेशियों में दर्द की शिकायत की और मैदान छोड़ दिया। हमने 7 जुलाई को उनका स्कैन किया, रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें ग्रेड-1 मसल टियर है। उन्होंने आगे कहा कि उनके उसी घुटने में एक पुरानी छोटी सी समस्या भी है और हमारा मानना ​​है कि उन्हें ठीक होने में कम से कम चार हफ़्ते लगेंगे। मुस्तफ़िज़ुर अब घर लौटेंगे और अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

रहमान ‘द हंड्रेड’ के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं

इससे साफ़ है कि बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ का ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान को 20 जुलाई से 20 अगस्त तक ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के पूरे सीज़न में खेलने की मंज़ूरी दे दी है। वह इंग्लैंड में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। बता दें कि द हंड्रेड 2026 के ड्राफ़्ट में बर्मिंघम फ़ीनिक्स टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस 1,00,000 पाउंड में खरीदा था।

Related Articles

Back to top button