
बरेली : जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है । खुद को IAS बताकर साधना ने सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक कुमार को फंसाया। फिर उससे शादी की और अपना रुतबा दिखाने लगी। 40 लाख रुपये मांगे गए। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दिन पहले फर्जी IAS विप्रा शर्मा ने भी बहनों के साथ होने का नाटक कर दर्जनों लोगों से ठगी की।
फेसबुक के जरिए अभिषेक कुमार से संपर्क हुआ था
बदायूं की रहने वाली साधना के पिता खेती करते हैं। एक भाई बेंगलुरु में क्लीनिक चलाता है। दूसरा भाई बदायूं में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। मास्टर्स करने के बाद साधना ने IAS ऑफिसर बनकर अपनी फोटो वायरल करना शुरू कर दिया। पिछले साल फेसबुक के जरिए अभिषेक कुमार से संपर्क हुआ था।
40 लाख रुपये मांगे गए
बते दे कि उससे प्रभावित होकर अभिषेक ने शादी का प्रस्ताव रखा। कुछ समय बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी हो गई। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने बाद पता चला कि साधना ने जालसाजी की है। विरोध करने पर उसने धमकी दी। कहा कि झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। बदायूं में क्लीनिक खोलने के लिए 40 लाख रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया
वही अभिषेक ने 15 दिन पहले उसके खिलाफ जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, जबरन वसूली समेत कई आरोपों के तहत FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल से फरार हो गई। उसे सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।









