Weather Alert: 22 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले 7 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा।

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों में आज अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगले 6 से 7 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पश्चिम-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां धीमी रहने की संभावना है।

22 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश का अलर्ट है।

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली और एनसीआर में पूरे सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आज आसमान में बादल दिखाई देंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इनमें लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर शामिल हैं।

प्रयागराज में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

बिहार के किशनगंज और अररिया जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा समस्तीपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, शहडोल, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर और मंदसौर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह भारी बारिश होने की संभावना है। शिमला, कुफरी, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ताबो, जोत, मुरारी देवी और नेरी में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button