America की नौकरी छोड़ शुरू किया मत्स्य पालन, अब करोड़ों की कमाई के साथ युवाओं को दे रहे रोजगार

अमेरिका में लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर एक युवा ने अपने जिले में मत्स्य पालन को नई पहचान दिलाई है। बस्ती निवासी सुजीत चौधरी आज मत्स्य पालन क्षेत्र में ..

अमेरिका में लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर एक युवा ने अपने जिले में मत्स्य पालन को नई पहचान दिलाई है। बस्ती निवासी सुजीत चौधरी आज मत्स्य पालन क्षेत्र में एक सफल उद्यमी बन चुके हैं। वह न सिर्फ इस व्यवसाय से अच्छी कमाई कर रहे हैं, बल्कि कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।

सुजीत चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह एक कंपनी से जुड़ गए। साल 2007 में कंपनी ने उन्हें अमेरिका भेजा, जहां उन्होंने करीब नौ साल तक काम किया।

भारत लौटकर शुरू किया सॉफ्टवेयर बिजनेस

लगभग नौ साल अमेरिका में रहने के बाद सुजीत चौधरी वर्ष 2016 में भारत लौट आए। इसके बाद उन्होंने नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी की शुरुआत की। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में कृषि आधारित उद्यम शुरू करने का फैसला किया।

10 हेक्टेयर जमीन पर शुरू किया मत्स्य पालन

कोरोना काल के दौरान सुजीत ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने वर्ष 2019 में महराजगंज के बल्ला क्षेत्र में करीब 10 हेक्टेयर जमीन लीज पर लेकर मछली पालन की शुरुआत की।

आज वह व्यावसायिक स्तर पर 23 तालाबों के जरिए मछली उत्पादन कर रहे हैं। उनके फार्म से हर साल करीब 500 से 600 टन मछली का उत्पादन और विपणन किया जाता है।

मत्स्य पालन में बनाई नई पहचान

सुजीत चौधरी की सफलता ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित व्यवसाय की संभावनाओं को दिखाती है। अमेरिका की नौकरी छोड़कर शुरू किया गया उनका यह सफर अब कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

Related Articles

Back to top button