तरकुंडी सेक्टर में रातभर चली गोलीबारी, पाकिस्तानी सेना को भारत ने दिया कड़ा जवाब

राजौरी : गुलाम जम्मू-कश्मीर में दुर्दशा से देश और दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात राजौरी जिले के तरकुंडी सेक्टर में छोटे हथियारों से भारी फायरिंग की। वही भारतीय सेना ने भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

फायरिंग तेज हुई तो उन्होंने भी कड़ा जवाब दिया

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने रात करीब ग्यारह बजे तरकुंडी सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो भारतीय सेना ने इसे फायरिंग की शह मानकर संयम दिखाया, लेकिन जब फायरिंग तेज हुई तो उन्होंने भी कड़ा जवाब दिया। देर रात तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारी फायरिंग हुई

बता दे कि सेना के अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारी फायरिंग हुई है। इससे पहले भी सीमा पार से घुसपैठ की कई कोशिशें हुई थीं, जिन्हें सेना ने नाकाम कर दिया था। अब भी इसी आशंका के चलते भारतीय सेना ने LoC पर सतर्कता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button