विजय की ‘जन नायकन’ ने मचाया धमाल, 4 दिन में 217 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कई विवादों और देरी के बाद रिलीज हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। राजनीति में कदम रखने से पहले विजय की...

कई विवादों और देरी के बाद रिलीज हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। राजनीति में कदम रखने से पहले विजय की यह आखिरी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 42.7 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन 21.15 करोड़ और तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये की कमाई की।

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने चौथे दिन रविवार को 12,107 शो से 32 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 124.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 145.98 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विदेशों में फिल्म ने चौथे दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म का Worldwide Collection अब 217.48 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म को रविवार को तमिल भाषा में शानदार प्रतिक्रिया मिली। कुल तमिल ऑक्यूपेंसी 69.04% रही। चेन्नई में 1,038 शो के दौरान 91.8% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि बेंगलुरु में 686 शो में 54.3% ऑक्यूपेंसी रही।

अगर भाषा के हिसाब से कमाई देखें तो ‘जन नायकन’ ने हिंदी में 4,557 शो से 3.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि तमिल में 6,347 शो से 27.30 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु भाषा में फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायणन द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘जन नायकन’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, नासिर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियामणि अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है।

Related Articles

Back to top button